14 अगस्त 2025

मुझे कलीसिया क्यों जाना चाहिए?

इस प्रश्न का सबसे सरल और मूल उत्तर यह है: क्योंकि बाइबल हमें ऐसा करने के लिए कहती है! इब्रानियों 10 में, लेखक अपने पाठकों को उस महान् सौभाग्य के विषय में बताता है जो उनके पास है। ख्रीष्ट के कार्य के कारण, उनके—और हमारे पास—पवित्र स्थान में प्रवेश करने का अद्भुत सौभाग्य है।