30 अक्टूबर 2025
बाइबल किसने लिखी? परमेश्वर ने। यदि इसे अधिक सटीक रूप में कहें तो, परमेश्वर वह ईश्वरीय लेखक है जिसने विभिन्न मानवीय लेखकों का उपयोग करके वही लिखा जो वह लिखवाना चाहता था। अर्थात्, परमेश्वर प्राथमिक लेखक है और मनुष्य द्वितीयक लेखक हैं। इस प्रकार की द्वैध लेखन-शैली का उल्लेख सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र में मिलता है। उदाहरण के लिए: “यह सब इसलिये हुआ कि जो प्रभु [प्राथमिक लेखक] ने भविष्यद्वक्ता [यशायाह, द्वितीयक लेखक] के द्वारा कहा था, वह पूरा हो” (मत्ती 1:22; साथ ही देखें मरकुस 12:36; इब्रानियों 3:7 और 4:7; 2 पतरस 1:21)।
