बैर रखा गया किन्तु सहायता की गई

कुछ लोगों का तर्क है कि पश्चिमी दर्शनशास्त्र के इतिहास को मुख्य रूप से प्लेटो के विचार के फुटनोट के रूप में सारांशित किया जा सकता है। हम कह सकते हैं कि पूरी बाइबल उत्पत्ति 3:15 से एक जैसे सम्बन्ध को दिखाती है, जिसमें स्त्री के वंश और सर्प के वंश के बीच की शत्रुता की घोषणा की गई है। यूहन्ना 15:18-27 में, और इस निरंतर चल रही लड़ाई के सम्बन्ध में, यीशु ने स्वीकार किया है कि दो वंशों या राज्यों के बीच उस चरम युद्ध का समय आ गया है, जो उसे क्रूस पर ले जाएगा। हालाँकि, उसकी मृत्यु से वह कुचल दिया जाएगा जिसके पास मृत्यु की शक्ति है, अर्थात शैतान। इस पाठ में, डॉ. फर्गसन हमें इस खण्ड से दिखाते हैं कि कैसे शिष्य उस युद्ध में फंस जाते हैं। संसार उनसे भी बैर रखेगा, तौभी उस जन के द्वारा उनकी सहायता भी की जाएगी जिसने संसार को जीत लिया है।