भस्म करने वाली आग

 

आग की कलपना सामान्यतः आतंक और भय की भावनाएँ जागृत करती है। आग में नष्ट करने और बुरी रीति से घोर हानि पहुंचाने की क्षमता होती है, इसलिये जब हम इस शक्तिशाली तत्व के बारे में सोचते हैं, तो उसकी वास्तविकता, उसके इन गुणों को स्मरण करने के लिए बाध्य करती है। परिणामस्वरूप, परमेश्वर द्वारा स्वयं के प्रकटीकरणों में आग का प्रयोग करना, हमें केवल परमेश्वर के प्रकोप और भीषण क्रोध के बारे में सोचने की ओर ले जा सकता है। यद्यपि बाइबल परमेश्वर के न्याय और दण्ड को आग के साथ नहीं जोड़ती है, लेकिन इस तत्व के साथ परमेश्वर की इच्छा के केवल दण्डात्मक पक्ष ही जुड़े हुए नहीं हैं। आग ठण्ड और थकान से पीड़ित लोगों को गरमी भी प्रदान करती है, तथा मिश्रित वस्तुओं को शुद्ध भी करती है। शेकाइना महिमा पाप के साथ नहीं रह सकती है और अपनी पवित्रता में उसे भस्म कर देती है। फिर भी मसीही इस वास्तविकता में ढाढ़स रख सकते हैं कि मसीह ने परमेश्वर के प्रकोप की तपन को झेल लिया है और अपने आत्मा के द्वारा अपने लोगों को शुद्ध कर दिया है, और परमेश्वर की तेजस्वी महिमा को प्रकट भी किया है और हमें उस तक पहुँच भी दी है, और हमें उससे डरने की आवश्यकता नहीं है।