प्रभु का दूत
पुराने नियम में त्रिएक परमेश्वर के कार्य की अनदेखी करने की बनी हुई प्रवृत्ति, मसीहियत में एक बड़ी समस्या है। मसीही कभी-कभी पुराने नियम के इतिहास में छुटकारे के महान कार्यों का श्रेय केवल त्रिएकत्व के प्रथम व्यक्तित्व, पिता को ही देते हैं। परन्तु, जिस तरह यूहन्ना ने अपने सुसमाचार के पहले अध्याय में वर्णन किया है, “आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था… सब कुछ उसके द्वारा उत्पन्न हुआ।” त्रिएकत्ब के दूसरे और तीसरे व्यक्तित्वों (क्रमशः, पुत्र, और आत्मा) ने पिता के साथ मिलकर कार्य किया कि इतिहास की घटनाओं में चरम घटना: परमेश्वर के पुत्र का देहधारी होना, तक पहुंचें। जैसा कि यह सत्र दिखाता है, इन घटनाओं में शेकाइना महिमा की महत्वपूर्ण भूमिका थी, और परमेश्वर के पुत्र ने अपनी महिमा को अपनी सृष्टि पर प्रकट करने में एक विशेष भूमिका निभाई है।