एक ईश्वरीय ज़िम्मेदारी

 

बहुधा, मसीही पुराने नियम के महान लोगों को देखते हैं और उनके कार्यों तथा उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ा कर कहने लगते हैं। बाइबल स्पष्टतः इन लोगों, जैसे कि इब्राहिम, मूसा, दाऊद की, विश्वास के दिग्गज तथा सामर्थी होने के रूप में प्रशंसा करती है। किन्तु साथ ही यह इन व्यक्तियों का सम्पूर्ण रूप भी दिखाती है, और उनकी आज्ञाकारिता के साथ, उनके पाप को भी दिखाती है। इनकी तुलना में, हमारा महान उद्धारकर्ता, यीशु मसीह, पाप से अनजान था और गोलगोथा, कब्र, और फिर पिता के दाहिने हाथ को ले जाने वाले संकरे मार्ग से कभी नहीं भटका। हमारे आत्मिक पूर्वज चाहे जितने भी महान रहे हों, लेकिन यह सत्र इस बात को स्पष्ट दिखता है कि हमारा उद्धारकर्ता, यीशु, उनसे कितना अधिक महान था, मृत्यु उसे दबा के नहीं रख सकी और शत्रु उस पर प्रबल नहीं हो सके।