31 जुलाई 2025

बपतिस्मा क्यों महत्वपूर्ण है?

बपतिस्मा प्रारम्भ से ही मसीही विश्वास के केन्द्र में रहा है। परन्तु बपतिस्मा की जड़ें नए नियम की कलीसिया की स्थापना से कहीं अधिक गहरी हैं। वे पुराने नियम और उस वाचा में गहराई से जुड़ी है जो परमेश्वर ने अपने लोगों के साथ बाँधी थी। वस्तुतः, यदि हम पुराने नियम के चिन्हों और मुहरों समझ नहीं रखते हैं, तो हम नई वाचा के बपतिस्मा को सही ढँग से नहीं समझ सकते हैं।