24 जुलाई 2025

प्रभु भोज अनुग्रह का साधन क्यों है?

पिछले कुछ वर्षों में, कलीसिया को “सुसमाचार-केन्द्रित” होने के लिए प्रोत्साहित करने वाली पुस्तकों और संसाधनों की बाढ़ आ गई है। हमें सुसमाचार-केन्द्रित माता-पिता बनने, सुसमाचार-केन्द्रित उपदेश लिखने, तथा सुसमाचार-केन्द्रित समुदाय के रूप में रहने के लिए सिखाया गया है। यह सब तो ठीक है।