9 दिसम्बर 2021

उगने वाले बीज का दृष्टान्त

जब कि मैं यह लिख रहा हूँ, मैं म्यूनिक, जर्मनी में अपने कार्यालय में अपनी मेज़ पर बैठा, जर्मनी में मसीहियत के नवीनतम आंकड़ों के बारे में सोच रहा हूँ। मेरे सामने के संख्याओं के अनुसार, मसीहियत का तीव्रता से पतन हो रहा है।