17 जून 2025
भेदसूचक साहित्य संसार के अन्त समय से सम्बन्धित छवियों और शिक्षाओं को प्रस्तुत करता है, जो बहुधा अत्यधिक प्रतीकात्मक रूप में होती हैं। सोसाइटी ऑफ बिब्लिकल लिटरेचर की शैली परियोजना द्वारा विकसित एक मानक परिभाषा कहती है कि भेदसूचक साहित्य “यह एक प्रकार का ‘प्रकाशनात्मक साहित्य’ है, जिसमें वर्णनात्मक ढाँचे के भीतर एक अलौकिक प्राणी के द्वारा किसी मानव प्राप्तकर्ता को एक ऐसे रहस्य का प्रकाशन दिया जाता है जो पारलौकिक वास्तविकता का खुलासा करता है।”




