4 जुलाई 2023

हमारी कानाफूसी करने की लत को तोड़ना

हाई स्कूल में मेरे एक अच्छे मित्र पर चोरी करने का आरोप लगाया गया। उस पर कोई औपचारिक दोष तो नहीं लगाया गया, परन्तु कानाफूसी के द्वारा अनौपचारिक दोष उस सम्पूर्ण छोटे नगर में फैल गया। उसके मना करने के पश्चात् भी वहाँ के कानाफूसी करने वालों ने उसे दोषी मान लिया। कई महीने पश्चात् वास्तविक दोषी को पकड़ा गया।