लिग्निएर का ब्लॉग

हम डॉ. आर. सी. स्प्रोल का शिक्षण संघ हैं। हम इसलिए अस्तित्व में हैं ताकि हम जितने अधिक लोगों तक सम्भव हो परमेश्वर की पवित्रता को उसकी सम्पूर्णता में घोषित करें, सिखाएं और रक्षा करें। हमारा कार्य, उत्साह, और उद्देश्य है कि हम लोगों को परमेश्वर के ज्ञान और उसकी पवित्रता में बढ़ने में सहायता करें।

 
12 जुलाई 2021

वास्तविक सफलता

शाबाश। उत्तम कार्य। अच्छा कार्य। बच्चों के रूप में, हमें अपने पिता, माता, दादा-दादी, शिक्षकों और प्रशिक्षकों से प्रोत्साहन के शब्द सुनना प्रिय लगता था। मुझे स्नेहपूर्वक स्मरण है, मेरे पिता की स्वीकृति मुस्कान और मेरी माँ का प्रेम भरा गले लगाना जब मैंने कोई अच्छा कार्य किया।
10 जुलाई 2021

बैतलहम से एक शासक

दन्तकथा के अनुसार, राजा आर्थर एवलॉन के रहस्यमय द्वीप पर है, ब्रिटेन को उसकी सबसे बड़ी आवश्यकता के समय बचाने के लिए लौटने की प्रतीक्षा करते हुए। एक दिन, सबसे अन्धेरा दिन, ब्रिटेन का “एक बार और भविष्य का राजा” प्रकट होगा। आर्थर, निश्चित रूप से, मिथ्या का भाग है।
9 जुलाई 2021

शान्ति का राजकुमार

कल्पना कीजिए कि जिस देश से आप प्रेम करते थे, वह अब विभाजित, टूटा हुआ, भ्रष्ट नेतृत्व द्वारा उखाड़ फेंका गया, विशाल अन्तर्राष्टीय शक्तियों द्वारा संकट में डाला गया, और प्रतीत होता है कि पतन के तट पर।
7 जुलाई 2021

अनन्त याजक

भजन 110 की विशिष्टता है कि यह पुराने नियम का वह स्थल है जिसका नए नियम में सबसे अधिक बार उद्धरण किया गया है। राजा दाऊद द्वारा लिखित, भजन 110 एक राजकीय भजन है जो भविष्य में आने वाले मसीहाई राजा के स्वर्गारोहण और शासन के विषय में भविष्यद्वाणी करता है।
6 जुलाई 2021

दाऊद का पुत्र

क्या आपने कभी सुरक्षा प्रणालियों के प्रस्तावों की संख्या पर ध्यान दिया है जो ग्रहपतियों के पास अधिकाई से आते हैं? कम से कम मध्य फ्लॉरिडा में, ऐसा प्रतीत होता है कि वे प्रत्येक स्थान पर हैं।
4 जुलाई 2021

यहूदा का राजदण्ड

इसमें कोई सन्देह नहीं है कि पुराने नियम का राजत्व दाऊद के राजतंत्र के उदय के साथ अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच जाता है। इतना ही स्पष्ट है कि राजत्व की प्रतिज्ञा दाऊद के साथ आरम्भ नहीं हुई थी। यह इब्राहीम तक पीछे जाता है। स्मरण करें कि यहोवा ने इब्राहीम से प्रतिज्ञा की थी कि “तुझ से राजा उत्पन्न होंगे” (उत्पत्ति 17:6), एक प्रतिज्ञा जिसे याकूब के साथ दोहराई गई (35:11)।
3 जुलाई 2021

स्त्री का वंश

उत्पत्ति 3:14-15 में सर्प पर शाप छुटकारे के इतिहास के आने वाले कार्यप्रणाली के लिए मंच को तैयार करता है। इस खण्ड के लिए नये नियम के स्पष्ट संकेत लूका 10:19; रोमियों 16:20; और प्रकाशितवाक्य 12:17 जैसे स्थानों में पाए जाते हैं।
1 जुलाई 2021

परमेश्वर का सच्चा इस्राएल

कुछ दिन पहले हमने सेन्ट एंड्रूज़ चैपल में, शाम की रविवारीय आराधना सभा में निर्गमन की पुस्तक के ढाई वर्ष के अध्ययन का समापन किया। यह बहुत अद्भुत यात्रा थी जब हम मिस्र देश से निकले, लाल समुद्र में से होकर निकले, जंगल में से होकर निकले, सीनै पर्वत पर चढ़े और उतरे, और प्रतिज्ञा किए हुए देश की ओर बढ़े
1 जुलाई 2021

बिना सर्वनियन्त्रक बने घर को संचालित करना

मैं अधिकाई से इस बात पर विश्वास करने लगा हूँ कि जीने के केवल दो ही मार्ग हैं: (1) परमेश्वर पर भरोसा रखना और उसकी इच्छा तथा उसके अधिकार के अधीन रहना, या (2) परमेश्वर बनने का प्रयास करना। इन दोनों के अतिरिक्त कुछ और नहीं है। पापी होने के रूप में, हम पूर्व की तुलना में बाद के विकल्प में आगे प्रतीत होते हैं। यह आत्मिक सम्बन्ध बच्चों की परवरिश तथा विवाह के केन्द्र पर कार्य करता है।
29 जून 2021

ईश्वरीय आकांक्षा का स्थान

“ये पहाड़ी क्षेत्र मुझे दे.. और मैं उन्हें निकाल भगाऊंगा।” ये छियासी वर्षीय कालेब के शब्द हैं, जिनका वर्णन यहोशू की पुस्तक में पाया जाता है, जब इस्राएली भूमि पर चढ़ गए और अपने शत्रुओं से लड़ने के लिए तैयार हो रहे थे (यहोशू 14:12)। कालेब के सामने बाधाओं और उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले संकटों के प्रकाश में, कोई भी उसे महत्वाकांशी से कम कुछ भी नहीं समझेगा।
28 जून 2021

सचेत यर्थातवाद के साथ सिद्धता का पीछा करना

कुछ समय डैलस के लिए हवाई यात्रा के समय, मैंने अमेरिकन वे नामक अमेरिकन एयरलाइंस की मासिक पत्रिका के वर्तमान प्रकाशन पढ़ने का आनन्द लिया। इस विशेष प्रकाशन की मुख्य कहानी प्रतिभाशाली गोल्फ खिलाड़ी लेक्सी थॉम्पसन के विषय में थी।
27 जून 2021

परमेश्वर के प्रावधान पर भरोसा करते हुए भविष्य के लिए योजना बनाना

परमेश्वर वास्तव में सम्प्रभु है। और मैं वास्तव में परमेश्वर की प्रकट इच्छा के अनुसार जीने के लिए उत्तरदायी हूँ। वह अपने धर्मी दाहिने हाथ से सब कुछ सम्भालता है (यशायाह 40:10; इब्रानियों 1:3)।