यीशु की महायाजकीय प्रार्थना

टेबलटॉक के दिसम्बर 2020 प्रकाशन में यीशु की महायाजकीय प्रार्थना का व्याख्यात्मक अध्ययन होगा। बाइबल यीशु को हमारे नबी, याजक और राजा के रूप में प्रकट करती है, उसकी प्रायश्चितपूर्ण मृत्यु हमारे महायाजक के रूप में उसके कार्य का एक अभिन्न अंग है। नया नियम यह भी प्रकट करता है कि उसके लोगों के पक्ष में हमारे प्रभु की मध्यस्थता उसके महायाजकीय कार्य के लिए आवश्यक है, और यूहन्ना 17, जिसे सामान्यतः यीशु की महायाजकीय प्रार्थना कहा जाता है, एक ऐसा स्थान है जहाँ हम उसे अपने लोगों के लिए मध्यस्थता करते हुए देखते हैं। यह प्रार्थना, बाइबल में लिखी गई सबसे लम्बी प्रार्थनाओं में से एक है, जो हमें मसीह के व्यक्ति, लोगों और विनतियों पर महत्वपूर्ण शिक्षा देती है। इस प्रार्थना को समझना यह समझने के लिए महत्वपूर्ण है कि यीशु ने हमारे लिए क्या किया है और हमें उसकी सेवकाई के प्रकाश में कैसे जीवन जीना है।

टेबलटॉक का यह प्रकाशन पाठकों को इस प्रार्थना के माध्यम से इसकी केन्द्रीय चिंताओं को समझाएगा और लागू करेगा।
 

 
4 मार्च 2022

हमारे लिए यीशु की प्रार्थना

ख्रीष्ट में मेरे हृदय परिवर्तन के पश्चात्, मेरे कुछ पास्टरों और परामर्शदाताओं ने मुझे परमेश्वर के वचन से एक “जीवन का पद” ढूँढने के लिए प्रोत्साहित किया जो जीवन में मेरी कायलता और परमेश्वर के प्रति उस्ताह का प्रतिनिधित्व करता हो।
8 मार्च 2022

यीशु की प्रार्थना का सन्दर्भ

यद्यपि यूहन्ना 17 में यीशु की प्रार्थना को पारम्परिक रूप से उसकी महायाजकीय प्रार्थना करार दिया गया है, वहीं अन्य लोगों ने इसे “प्रभु की प्रार्थना” कहा है, क्योंकि यीशु यहाँ सुसमाचारों में अभिलिखित सबसे लम्बी प्रार्थनाओं में से एक में लगा हुआ है।
10 मार्च 2022

ख्रीष्ट का व्यक्ति

ख्रीष्ट जन्मोत्सव के अवसर पर, हम ख्रीष्ट के मनुष्य बनने (देहधारण) और वह राजा है इस बात पर उचित रीति से बल देते हैं। परन्तु इन उपयुक्त महत्वों का इन्कार किए बिना, ख्रीष्ट जन्मोत्सव का ख्रीष्ट राजा होने के साथ ही साथ पूर्णरूप से याजक (और नबी) भी है।
15 मार्च 2022

ख्रीष्ट के लोग

जब यीशु क्रूस पर जाने की अन्तिम घड़ी के निकट आ गया, तो अपने चेलों से जो संसार में थे जैसा प्रेम करता आया था उन से, “अन्त तक वैसा ही प्रेम किया” (यूहन्ना 13:1)।
17 मार्च 2022

ख्रीष्ट का निवेदन

यूहन्ना 17 में, ख्रीष्ट अपने चेलों के लिए आग्रहपूर्वक और शक्तिशाली रूप से मध्यस्थता की प्रार्थना करता है। उसकी प्रार्थना को महायाजकीय प्रार्थना के रूप में जाना जाता है जब्कि इस प्रार्थना में कहीं भी हमको “महा याजक” शब्द नहीं मिलते हैं।
22 मार्च 2022

स्वयं को पवित्र करना क्योंकि ख्रीष्ट पवित्र है

यदि आपके छोटे बच्चे थे या हैं, तो आप निम्न परिदृश्य से सम्भवतः अत्यन्त परिचित होंगे। आपका बेटा अपने पिता की बेसबॉल टोपी पहना है और वह एक दीवार से टकराने वाला हैं जिसे वह देख नहीं सकता।
24 मार्च 2022

याजकों का राज्य

जब मैं कॉलेज में था, मैंने एक सत्र के लिए विदेश में पढ़ाई की, जिसने मुझे कई देशों में यात्रा करने का अवसर दिया। थोड़े दिन पहले, मैं अपने पुराने पासपोर्ट को देख रहा था, और जब मैं स्टैम्प और वीज़ा को देखने के लिए पृष्ठों को पलट रहा था, मुझे आभास हुआ कि मैंने मात्र एक ही देश गया था जो कि राज्य (kingdom) था।
29 मार्च 2022

वह पर्याप्त है

उन्नीसवीं शताब्दी के प्रदर्शनकार पी. टी. बार्नम (रिंगलिंग ब्रदर्स और बार्नम और बैली सर्कस के बार्नम) से प्रेरित 2017 का संगीत कार्यक्रम महान प्रदर्शनकार (The Greatest Showman) प्रसिद्धि के लिए मिशन पर एक व्यक्ति की कहानी बताता है।