चिन्ता
टैबलेटटॉक का मई 2021 का अंक मसीही जीवन में चिन्ता और इसके समाधान के विषय में बात करेगा। हम एक चिन्तित पीढ़ी में रहते हैं। युद्ध, महामारियाँ और अन्य समस्याएँ विश्वव्यापी स्तर पर चिन्ता को जन्म देती हैं। घर के निकट, सम्बन्धपरक सम्बन्धी कठिनाइयाँ, काम-काज छूटने का भय, शारीरिक विकार, उद्धार के आश्वासन की कमी, और साथ ही बहुत कुछ हमें चिन्तित करता है। दैनिक समाचार प्रायः हम में सबसे अधिक चिन्ता उत्पन्न करने के लिए तैयार होते हैं, और चिन्ता हेतु सभी प्रकार के उपचारों के विज्ञापन नियमित रूप से हम पर वार करते हैं। चिन्ता मसीहियों के लिए भी एक वास्तविक समस्या है, और मसीही विश्वासयोग्यता के एक भाग में यह सीखना सम्मिलित है कि कैसे अपने और अपने प्रियजनों के लिए उचित स्तर की चिन्ता को रखते हुए भी पापमय चिन्ताओं को मौत के घाट उतार दिया जाए। यह अंक चिन्ता की वास्तविकता और उसके रूपों पर विचार करेगा और पाठकों को यह जानने में सहायता करेगा कि वे कैसे अधिक से अधिक चिन्तित होने से मुक्त हो सकते हैं।4 जनवरी 2022
नए नियम में, जिस यूनानी शब्द का अनुवाद “चिन्ता” किया गया है एक रुचिकर शब्द है। इसका अर्थ किसी का अलग किया जाना, विपरीत दिशा में खींचा जाना, या हिस्सों में विभाजित किया जाना है।
6 जनवरी 2022
चिन्ता आज संसार में तीव्रता से बढ़ती हुई प्रतीत हो रही है। एक स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, “संयुक्त राज्य में चिन्ता विकार सबसे आम मानसिक बिमारी है।” अध्ययनों से पता चला है कि पिछले कुछ वर्षों में किशोरों में भी चिन्ता बढ़ोतरी पर है।
11 जनवरी 2022
इस बात को लगभग दो साल हो गए हैं जब किसी ने मेरे पास आकर कहा था, “मुझे लगता है कि आपको बहुत अधिक चिन्ता है और आप इस बारे में जानते भी नहीं हैं।”
13 जनवरी 2022
कभी-कभी, भले ही हम जानते हैं कि कुछ गड़बड़ है, तब भी इसका कुरूप पहलू देखने में थोड़ा समय लग सकता है। तीव्र आँधी के समय में जेनरेटर को द्वार के ठीक बाहर बरामदे में चलाना एक अच्छा विचार लग सकता है, परन्तु कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तन से होने वाला सिरदर्द शीघ्र ही पर्याप्त होगा हमें कुछ और बताने के लिए।
18 जनवरी 2022
हम एक ऐसे संसार में रहते हैं जहाँ हमारे पास बहुत सारी तकनीकी प्रगति हैं—हमारे पास अपने जीवन को सरल बनाने के लिए बहुत सारी वस्तुएँ उपयोग के लिए हैं—माइक्रोवेव और डिशवॉशर से लेकर मोबाइल फोन और सिरी तक।
20 जनवरी 2022
चिन्ता रहस्यमयपूर्ण और भ्रान्तिजनक है। कुछ लोगों ने शक्तिहीन करने वाली चिन्ता का अनुभव किया है जिससे कि उन्होंने अपने आप को एम्बुलेन्स के पीछे बैठा हुआ पाया, जबकि अन्य लोगों को असाम्यिक चिन्ताजनक विचार आते हैं जो उनके शान्तिपूर्ण निद्रा में जाने से पहले उनके मस्तिष्क से होकर निकलते हैं।
25 जनवरी 2022
मसीही जीवन से सम्बन्धित कुछ ही ऐसे विषय हैं जो, व्यक्तिगत न्याय और परख की तुलना में अधिक आत्म्सन्देह, तनाव और चिन्ता उत्पन्न करते प्रतीत होते हैं। यह एक कभी न समाप्त होने वाला संघर्ष है जो अधिकाधिक रूप से जटिल होता प्रतीत हो रहा है।
27 जनवरी 2022
थोड़े दिन पहले ही, हमारा परिवार भोजन की मे पर विद्यालय में होने वाले दैनिक कार्यकलापों और उनके मित्रों के विषय में बात कर रहा था। वार्तालाप अन्ततः हमारे प्रभु के दिन की दिनचर्या पर पहुँच गयी, और मेरे बच्चों ने यह व्यक्त किया कि हमारा प्रभु का दिन उनके साथियों द्वारा वर्णित दिनचर्या से भिन्न दिखता है।
1 फ़रवरी 2022
अपनी आज की संस्कृति के साथ अपने सम्बन्ध के लिए हम कलीसियाई इतिहास से क्या सीख सकते हैं? मैं एक चेतावनी के साथ प्रारम्भ करता हूँ: हमें कलीसियाई इतिहास के प्रसिद्ध व्यक्तियों की कहानियों को उनके समान बनने और उनके सांस्कृतिक सन्दर्भ को पुनःउत्पन्न करने की कल्पना को बढ़ावा देने के लिए नहीं पढ़ना चाहिए।
3 फ़रवरी 2022
मसीहियत का विश्व-प्रसिद्ध प्रतीक क्रूस है। क्रूस यीशु की सेवकाई के सार को निश्चित रूप देता है। यह उसके महान दुख-भोग के सबसे गहरे पहलू को प्रकट करता है।