सुसमाचार

टेबलटॉक  का फरवरी 2009 प्रकाशन नए नियम के सुसमाचार के विवरण—मत्ती, मरकुस, लूका, और यूहन्ना—का सर्वेक्षण करता है। परमेश्वर ने अपनी कलीसिया को चार सुसमाचार दिए। प्रत्येक लेखक के मन में, यद्यपि परमेश्वर प्राथमिक लेखक है, एक विशेष सन्दर्भ और विशेष आवश्यकताएँ थीं। जब हम प्रत्येक सुसमाचार के विशेष बल और विषय को समझते हैं, और उनके संगठित करने वाले सन्देश को, तो हमें प्रभु यीशु ख्रीष्ट के व्यक्तित्व और कार्य के विषय में गहन अन्तर्दृष्टि प्रदान की जाती है।
यह प्रकाशन पाठकों को मत्ती, मरकुस, लूका, और यूहन्ना के एक ध्यानपूर्वक, किन्तु समझने योग्य विश्लेळण में से होकर ले जाता है, इस आशा के साथ के वे परमेश्वर के छुटकेरे के इन त्रुटिहीन और अचूक लेखों को सँजोने के लिए उत्साहित हों।

 

 
7 जुलाई 2022

अपरिवर्तनीय सुसमाचार

मैं एक मसीही हूँ, और मैं एक प्रोटेस्टेन्ट हूँ। मैं मसीही हूँ क्योंकि मैंने मात्र यीशु ख्रीष्ट पर भरोसा किया है, यह विश्वास करते हुए कि उद्धार मात्र ख्रीष्ट के कारण मात्र विश्वास के द्वारा मात्र अनुग्रह से प्राप्त होता है।
8 जुलाई 2022

रो बनाम वेड निर्णय के हटाए जाने के पश्चात्: अब हमारा क्या कर्तव्य है?

परिस्थितियाँ परिवर्तित होती हैं। नियम, न्यायालय, और प्रशासन आते और जाते हैं। चुनाव शक्तिशाली लोगों को उठाते हैं और गिरा देते हैं। लोकप्रियता बढ़ती और फिर घटती है।
12 जुलाई 2022

मत्ती की साक्षी

बाइबलीय अध्ययन के इतिहास में, हमने पिछली दो शताब्दियों में तथाकथित “उच्चतर आलोचना” (higher criticism) का उदय देखा है। अत्याधिक उच्चतर आलोचना बाइबलीय स्थलों की विश्वसनीयता के सन्दर्भ में सन्देहवाद के द्वारा अधिक भड़काई जाती है।
14 जुलाई 2022

मरकुस की साक्षी

मत्ती में मरकुस के 97 प्रतिशत पद हैं। तो फिर, हमारे पास मरकुस क्यों है, कयोंकि हम केवल मत्ती को ही पढ़ सकते थे? दो प्रतिस्पर्धी विचारधाराएँ उत्तर देते हैं कि या तो मरकुस वृहद मत्ती के सार के रूप में लिखा गया था या फिर मत्ती को बाद में मरकुस के विस्तारण के रूप में लिखा गया।
19 जुलाई 2022

लूका की साक्षी

एक क्षण के लिए कल्पना कीजिए कि आप प्रथम शताब्दी के समय के रोमी साम्राज्य के एक नागरिक हैं। आप उस समय के कैसर के शासन में शान्ति और समृद्धि के समय में जीवन जी रहे हैं, जिसे कई लोग “प्रभु” (lord) कहते हैं।
21 जुलाई 2022

यूहन्ना की साक्षी

मैंने अभी-अभी यूहन्ना के सुसमाचार को पुनः पढ़ा है। हाँ, यह कई स्तरों पर एक अद्भुत पुस्तक है।
26 जुलाई 2022

सुसमाचारों का सुसमाचार

बिना विलम्ब करे बताइए। सुसमाचार क्या हैं? समय समाप्त। क्या आपने उत्तर दिया: “सुसमाचार यीशु ख्रीष्ट की जीवनी हैं? जब हम सुसमाचरों को केवल जीवनी के रूप में पढ़ते हैं, तो मूल रूप से हम मुहावरे के अनुसार वृक्षों को इतना अधिक ध्यान देते हैं कि हम वन को ही नहीं देखते हैं।
28 जुलाई 2022

पूर्ण आत्मसमर्पण

गैरी थॉमस अपनी पुस्तक सीकिंग द फेस ऑफ गॉड (Seeking the Face of God - परमेश्वर के मुख की खोज), में यह कथन करते हैं: “मसीही स्वास्थ्य इस बात से परिभाषित नहीं होता कि हम कितने प्रसन्न हैं, हम कितने समृद्ध या स्वस्थ्य हैं, या फिर पिछले वर्षों में हम कितने लोगों को प्रभु के पास लाए हैं।
2 अगस्त 2022

न्याय और दया

जब मैंने यह विचार करना आरम्भ किया कि मुझे इन पृष्ठों में क्या कहना चाहिए, मैंने स्वयं को दो दिशाओं की ओर खिंचा हुआ पाया।
4 अगस्त 2022

क्या इसका आधार दृढ़ है?

यदि मैंने यह एक एक बार सुना है, तो मैंने यह हज़ार बार सुना है: “एक कैल्विनवादी (Calvinist) सुसमाचार प्रचारक? क्या यह एक विरोधाभास नहीं है? कैल्विनवाद (Calvinism) सुसमाचार प्रचार को क्षीण कर देता है।“
9 अगस्त 2022

वास्तविकता का सुसमाचार

मत्ती, मरकुस, लूका, और यूहन्ना इक्कीसवीं शताब्दी के बहुत से निवासियों (denizens) के लिए पर्याप्त नहीं है। एक अधिक स्वीकार्य यीशु की खोज में, द डा विन्ची कोड  के डैन ब्राऊन जैसे उपन्यासकार, एलेन पैगल्स जैसी नारीवाद मानने वाले ईश्वरविज्ञानी, और मीडिया और पॉप संस्कृति में उनके अनुचर (acolytes) आरम्भिक विधर्मियों के अप्रामाणिक (apocryphal) सुसमाचारों की ओर ध्यान दे रहे हैं।