लिग्निएर का ब्लॉग

हम डॉ. आर. सी. स्प्रोल का शिक्षण संघ हैं। हम इसलिए अस्तित्व में हैं ताकि हम जितने अधिक लोगों तक सम्भव हो परमेश्वर की पवित्रता को उसकी सम्पूर्णता में घोषित करें, सिखाएं और रक्षा करें। हमारा कार्य, उत्साह, और उद्देश्य है कि हम लोगों को परमेश्वर के ज्ञान और उसकी पवित्रता में बढ़ने में सहायता करें।

 
4 अक्टूबर 2024

राज्य के नागरिकों का चरित्र

मत्ती, अपने बड़े सुसमाचार में, यीशु को अब्राहम और दाऊद के वंशज के रूप में परिचाय कराता है, फिर उसके आश्चर्यक्रम द्वारा कुंवारी में गर्भधारण और उसके जन्म का वर्णन करता है, तथा मिस्र की ओर पलायन और नासरत वापस लौटने का वर्णन करता है। यीशु के सार्वजनिक सेवकाई के आरम्भ में, यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला पुकारता है, “मन फिराओ, क्याोंकि परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है” (मत्ती 3:2)।
2 अक्टूबर 2024

राज्य का मार्ग

मुझे स्मरण नहीं है कि मैंने पहली बार यह दावा कब सुना था कि “कलीसिया पाखण्डियों से भरी है,” परन्तु मुझे स्वयं से यह पूछना अवश्य स्मरण है: क्या यह सच है?
1 अक्टूबर 2024

राज्य के जीवन के लिए नियमावली: पहाड़ी उपदेश (मार्च 2023)

टेबलटॉक का मार्च 2023 अंक पाठकों को पहाड़ी उपदेश में यीशु द्वारा दी गई नियमावली में से होकर ले जाएगा। पहाड़ी उपदेश पवित्रशास्त्र का सबसे प्रिय भागों में से है, परन्तु इसे भी बहुधा उचित रीति से नहीं समझा जाता है।
30 सितम्बर 2024

1 और 2 तीमुथियुस के विषय में 3 बातें जो आपको जाननी चाहिए

पहला और 2 तीमुथियुस, और साथ में तीतुस भी, पौलुस के “पास्टरीय पत्र” के रूप में जाने जाते हैं। इसका सीधा सा अर्थ है कि प्रेरित के अन्य पत्रों के विपरीत—जो, फिलेमोन के सिवाय, मण्डलियों को लिखे गए थे—ये पत्र स्थानीय कलीसियाओं के पास्टरों को सेवकाई में उनके कर्तव्यों के विषय में लिखे गए थे।
28 सितम्बर 2024

स्वर्गीय पुरस्कार

कॉफी घर, होटल, एयरलाइंस कम्पनियाँ, और यहाँ तक कि पिज़्ज़ा कम्पनियाँ भी। ऐसा प्रतीत होता है कि लगभग सभी कम्पनी के पास किसी न किसी प्रकार का पुरस्कार कार्यक्रम (rewards program) है। जितना अधिक आप खाते हैं, पीते हैं, उड़ते हैं या रात बिताते हैं, उतना ही अधिक आपको मिलता है।
27 सितम्बर 2024

आत्माओं को जीतने वाला बुद्धिमान है

जब हम सुसमाचार प्रचार के विषय में विचार करना आरम्भ करते हैं, तो सफल होने के लिए कई बातें हैं जिन पर हमें विश्वास करना चाहिए। प्रथम बात है कि, हमें अलौकिक बातों पर विश्वास रखना चाहिए। हम एक अदृश्य संसार की उपस्थिति में रहते हैं।
26 सितम्बर 2024

किसी कलीसिया को कब छोड़ना है

कलीसिया छोड़ने का क्या अर्थ है, इसे परिभाषित करना इस चर्चा के लिए सहायक है। इस लेख द्वारा मानी गई एक धारणा यह है कि कलीसियाई सदस्यता बाइबलीय और मसीहियों के लिए आवश्यक है।
25 सितम्बर 2024

अपनी पत्नी के साथ निस्वार्थ भाव से रहना

परमेश्वर का वचन यह स्पष्ट करता है कि यह प्रत्येक पति का दायित्व है कि वह अपनी पत्नी के साथ समझदारी से जीवन व्यतीत करे—अर्थात् उसे विशेष सम्मान देते हुए (1 पतरस 3:7)। परमेश्वर यह स्पष्ट करता है कि जबकि एक पति को अपनी पत्नी की अगुवाई करने के लिए बुलाया जाता है, उसे इस प्रकार से अगुवाई करना है जो प्रेम से चिह्नित है, नियन्त्रण से नहीं, और उसे त्यागपूर्ण रीति से अगुवाई है, न कि प्रभुता जताते हुए (इफिसियों 5:25-31)।
24 सितम्बर 2024

क्षमा न किए जाने वाला पाप

मनुष्य का हर पाप और निन्दा क्षमा की जाएगी, परन्तु पवित्र आत्मा की निन्दा क्षमा न की जाएगी। और जो कोई मनुष्य के पुत्र के विरोध में कोई बात कहेगा उसका यह अपराध क्षमा किया जाएगा, परन्तु जो कोई पवित्र आत्मा के विरोध में कुछ बोलेगा क्षमा नहीं किया जाऐगा।